Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

SDM के अर्दली की मोटर साइकिल चोरी का मामला : तहसील बीघापुर में आवासीय परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को ढूंढने में पुलिस नाकाम ।

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 29, 2025

बीघापुर उन्नाव

तहसील बीघापुर में आवासीय परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को ढूंढने में पुलिस नाकाम ।

मामला तहसील बीघापुर के एसडीएम के अर्दली की मोटर साइकिल चोरी का है ।

अर्दली विजय सिंह ने बताया कि 15 मार्च को उसकी मोटर साइकिल तहसील में बने आवासीय परिसर में आवास के बाहर खड़ी थी सुबह जब वह बाहर निकला तो वह गायब थी उसने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह को दी और थाना बिहार जाकर मोटर साइकिल चोरी की रिपोर्ट लिखाई परंतु 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली है ।

वहीं ऐसी वारदात करने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद है ।

विजय सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज जो मामले की विवेचना भी कर रहे है उनको वह कई बार संदिग्ध के विषय में बता चुके है परंतु वह अपराधी को पकड़ नहीं रहे है जिसके कारण अब उसने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को पत्र लिखकर मामले के खुलासा करवाने की गुहार लगाई है।