Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

अपराध : फेक आईडी बनकर युवती की अश्लीलता भरी फोटो किया वायरल, दर्ज हुआ मुकदमा

chandan pandey Tue, May 13, 2025

सुमेरपुर, उन्नाव। थाना बिहार अन्तर्गत एक गाँव से युवती ने फेक आईडी बनाकर गलत तस्वीरें वायरल करने एवं शादी का दबाव बनाने व शादी न करने पर मार कर नीले ड्रम में भरने की धमकी दिए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना बिहार के एक गांव से युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मां की मौत तब हो गयी थी जब वह डेढ वर्ष की थी। तभी से वह अपने ननिहाल थाना बिहार के एक गाँव में रह कर स्नातक तक पढ़ाई की। इस समय वह दिल्ली में रहकर एक कम्पनी में नौकरी करती है लगभग एक वर्ष पूर्व रिश्तेदारी का लड़का सुमित सिंह उर्फ लाला पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धानीखेड़ा थाना बारासगवर

से जान पहचान होने के कारण आपस में बातचीत होने लगी। इसी बीच उसकी शादी तैय हो गयी जब यह बात सुमित सिंह उर्फ लाला को पता चली तब उसने शादी न करने का दबाव बनाया और कहा यदि मुझसे शादी नही किया तो तुम्हे व तुम्हारे पूरे रिश्तेदारो को जान से मारकर ड्रम में भरकर कही फेंक देंगें। इसी बीच सुमित ने फेक आई डी बना कर मेरे गन्दे गन्दे चित्र इन्स्ट्राग्राम में डालकर वायरल कर रहा है जिससे उसकी शादी टूट गयी है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामित युवक के विरुद्ध आपराधिक धमकी देने, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।