Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

यूपी : 1 लाख का इनामी रिहान मारा गया, 30 मिनट चली मुठभेड़ में गोलियां चलीं

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 7, 2026

यूपी के शामली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 1 लाख रुपए के इनामी लुटेरे को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर यमुना नहर के पास हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में दो बदमाश मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और रात करीब 12:30 बजे दोनों बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोलीबारी में शामली कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 30 से 35 मिनट तक लगातार मुठभेड़ चली। इस दौरान पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश रिहान को गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गोली लगने के बाद पुलिस रिहान को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए। रिहान के पास से एक मेड इन इटली पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल मिली है। मारा गया बदमाश रिहान दिल्ली के जाकिर नगर, न्यू ओखला का रहने वाला था। उस पर करीब 90 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। रिहान लंबे समय से पुलिस से भाग रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह लूट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि फरार हुए बदमाश की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायल सिपाही सुमित बैसला का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।