Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th May 2026

BREAKING NEWS

सिद्धारमैया से पद छोड़ने के संकेत

रोजमर्रा की चीजें हो सकती हैं महंगी: क्रिसिल रिपोर्ट

प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर बढ़ी चर्चा

समान नागरिक संहिता लागू करने वाला तीसरा राज्य बना

पिनारयी विजयन के घर छापेमारी के बाद सड़कों पर उतरे CPI(M) कार्यकर्ता

जंगल में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ : पुलिस की दबिश में 51 लाख की बरामदगी सुर

Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 7, 2026

सुरखी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेरिया क्षेत्र के ग्राम रुसल्ला के जंगल में संचालित हो रहे अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया और मौके से भारी मात्रा में नकदी, वाहन और हथियार बरामद किए। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की कीमत करीब 51 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई रविवार देर रात की गई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल के अंदर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पांच थानों की पुलिस शामिल थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अचानक दबिश दी।

जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर 21 लोगों को पकड़ लिया। मौके से 22 बाइक, 11 कार, 21 मोबाइल फोन, एक पिस्टल और चाकू भी बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह जुआ फड़ लंबे समय से संचालित हो रहा था और इसमें बड़े स्तर पर पैसे का लेन-देन होता था।

इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें