Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

बिजनौर : बिजनौर में बवाल: RSS जिला कार्यवाह के घर हमला, तोड़फोड़ के बाद 5 लाख की लूट

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 14, 2026

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर में शनिवार को उस वक्त तनाव फैल गया, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और अलमारी तोड़कर करीब 4 से 5 लाख रुपये नकद और जेवरात लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, धामपुर के पुराना इलाके में आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह सामने रहने वाले दूसरे समुदाय के सोहेब नामक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सीढ़ी के सहारे पहले पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने विपिन चौहान के घर पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी और पड़ोसी अमित शर्मा के अनुसार, हमलावरों ने घर के बाहर रखे गमले तोड़ दिए और घर के अंदर घुसकर अलमारी तोड़ डाली। इसके बाद उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर और करीब चार से पांच लाख रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं इस घटना से नाराज कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपियों के घरों पर तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली।

फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।