Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

संदिग्ध मौत : प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 22 साल के आईटीआई छात्र की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. मृतक छात्र साहिल एक प्राइवेट स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था. यह स्कूल उसके फूफा लक्ष्मीकांत तिवारी उर्फ अनिल तिवारी के गांव में था. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. ये घटना घूरपुर थाना क्षेत्र के चक गौरीशंकर नीबी गांव की बताया जा रही है. मृतक साहिल लालपुर थाना क्षेत्र के गोबरा तरहार गांव का रहने वाला था और एक प्राइवेट स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही है. शुक्रवार सुबह स्कूल के कमरे में साहिल का खून से लथपथ शव मिला. साहिल के पिता रेवती रमण शुक्ला किसान हैं. पुलिस जब छात्र के कमरे में पहुंची तो साहिल एक कुर्सी पर बैठा हुआ था और उसके एक हाथ में 315 बोर का तमंचा था जिसमें खोखा फंसा हुआ था. साहिल के दोनों पैर सामने की कुर्सी पर थे और एक जिंदा कारतूस भी रखा था. साहिल के माथे पर एकदम करीब से गोली लगी हुई थी. जिससे साहिल के सिर का एक हिस्सा निकलकर जमीन पर पड़ा था. उसके कान में इयरबड लगा था जिसे लग रहा था कि वह किसी से बातचीत कर रहा था.