Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति के अवैध संबंधों के चलते हुई थी पत्नी से कहासुनी ।

admin Fri, Jul 12, 2024

मौरावां उन्नाव

पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति के अवैध संबंधों के चलते हुई थी पत्नी से कहासुनी

 ख़बर उन्नाव से खबर है, जहा के मौरावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव के रहने वाले एक युवक ने कहासुनी के बाद पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।

आरोप है की आरोपी पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। वहीं सुबह बच्चों ने मां का कमरे में शव पड़ा देखा तो कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। वहीं सीओ पुरवा ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

आपको बता दें की मौरावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव के रहने वाले सुरेश लोधी भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

बताया जा रहा है की देर रात खाना खाने के बाद बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया और वह अपनी चालीस वर्षीय पत्नी आरती के साथ अंदर वाले कमरे में सोने चला गया।

देर रात पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे गुस्साए पति ने पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। आरोप है की पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया और उसका साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वहीं घर में सो रहे बच्चे शुक्रवार को नींद से जागे तो कमरे के अंदर पहुंचे। जहां मां को मृत अवस्था में पड़ा देख चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । मृतका आरती की दो बेटियों में सोनम, पूनम 11 और एक छह साल का बेटा शुभम हैं। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों समेत मायके पक्ष के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सीओ पुरवा सोमेन्द्र विश्वास ने बताया की चाचा नन्हाराम ने पुलिस में तहरीर देकर बताया भतीजी आरती की उसके पति सुरेश लोधी ने गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। पति सुरेश की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[video width="720" height="1280" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/07/VID-20240712-WA0039.mp4"][/video]

 सोमेनेंद्र विश्वास, सीओ पुरवा, उन्नाव

अभिषेक मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव की रिपोर्ट