Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

पुलिस लेखपाल विवाद बीघापुर । : पुलिस ने लेखपाल को क्यों पीटा ?दही चौकी थाना प्रभारी सस्पेंड ।

Munesh Kumar Shukla Tue, Nov 18, 2025

आखिर बीघापुर पुलिस ने लेखपाल

को क्यों पीटा?

यह सवाल इन दोनों बीघापुर तहसील क्षेत्र में चर्चा का विषय है आखिर क्या बीघापुर पलिस की लेखपाल से पुरानी खुन्नस थी या फिर ऐसी क्या वजह रही कि थाना पुलिस ने लेखपाल के थाना बीघापुर पहुंचते ही उस पर आक्रामक हो गई

क्या तहसील बीघापुर में पूर्व में तैनात रहे लेखपाल को कानून व्यवस्था की जानकारी नहीं थी या लेखपाल द्वारा कोई बड़ा अपराध किया गया जिस कारण ऐसा हुआ ।

दरअसल कई दिनों से तहसील

बीघापुर क्षेत्र में लेखपाल की पिटाई का मामला चर्चा में है यह मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब तहसील दिवस संपूर्ण समाधान दिवस में बीघापुर में आए जिलाधिकारी गौरांग राठी को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़ित लेखपाल विनय चौरसिया द्वारा बीघापुर पुलिस के खिलाफ दिए गए प्रार्थना पत्र द्वारा ऐसे आरोप लगाए गए ।पीड़ित लेखपाल विनय चौरसिया पूरे में तहसील बीघापुर में ही तैनात था अभी कुछ दिन पूर्व में उसका स्थानांतरण गैर जनपद हुआ था ।मामला उसके दरवाजे पर बन रही सरकारी नाली से संबंधित था जिसमें लेखपाल और ग्राम प्रधान के बीच विवाद होने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा जिस पर बीघापुर पुलिस ने लेखपाल के साथ मारपीट की जैसा कि आरोप लेखपाल द्वारा लगाए गए है जिसकी जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है ।

उन्नाव में दही थानेदार को किया गया सस्पेंड।

कल एक अधिवक्ता पर मुकदमा

लिखकर उसके साथ मारपीट का आरोप था आज कोर्ट में रिमांड के लिए गई थी पुलिस, कोर्ट में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा। अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार पर जिला जज की नाराजगी आई सामने । इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों पर हुई कार्यवाही।क्या पुलिस अधीक्षक उन्नाव और जिलाधिकारी बीघापुर प्रकरण में करेंगे कोई कार्यवाही ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें