हत्याकांड : यूट्यूबर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
chandan pandey Mon, Apr 14, 2025

: हरियाणा के भिवानी
जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जो मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड की याद दिलाता है। यहां यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की दीवानगी ने एक महिला को इतना अंधा कर दिया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को दिनोद रोड पर एक गंदे नाले में फेंक दिया गया।
पुलिस ने नौ दिन की गहन जांच के बाद हत्यारोपी पत्नी और उसके यूट्यूबर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि पति उसके अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसने प्रेमी के साथ मिलकर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि प्रेमी को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया की लत को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन