समधी बना प्रेमी : मां अपनी बेटी के ससुर संग हुई फरार
Sat, Apr 19, 2025
बदायूं में एक महिला अपने ही बेटी के ससुर के साथ प्रेम संबंध बनाकर घर से फरार हो गई. पति ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है और पत्नी ममता उसकी गैरमौजूदगी में समधी को घर बुलाती थी.
अब वह जेवर और नगदी लेकर भाग गई है. बेटे और पड़ोसियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. इसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. यहां एक महिला ने मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही बेटी के ससुर के साथ प्रेम संबंध बना लिए और पति-बच्चों को छोड़कर फरार हो गई. महिला का नाम ममता उर्फ विमला बताया जा रहा है, जबकि उसका प्रेमी कोई और नहीं बल्कि उसकी बेटी का ससुर शैलेंद्र उर्फ बिल्लू है. पूरा मामला बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र का है, जहां सुनील कुमार नामक व्यक्ति ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता है. सुनील महीनों लंबी दूरी के रूट पर ट्रक चलाते हैं और घर कम ही आ पाते हैं. उनका कहना है कि वह समय-समय पर पैसे और जरूरत का सामान भेजते रहते थे. लेकिन पत्नी विमला ने उनकी गैरहाजिरी का फायदा उठाते हुए समधी के साथ अवैध संबंध बना लिए. अब विमला घर से नगदी और जेवरात लेकर समधी के साथ फरार हो गई है.
अपराध : दर्जनो गांवो में कुटीर उद्योग के रूप में हो रहा कच्ची शराब का कारोबार
Fri, Apr 18, 2025
पाटन-उन्नाव। अवैध शराब पर रोकथाम के लिए जहाँ बिहार थाना पुलिस आयेदिन थाना क्षेत्र में दस-बीस लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ती रहतीं है, मगर उसके बावजूद इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इसी थाना पुलिस के अंतर्गत किसी न किसी सिपाही की दरोगा की मिलीभगत से अवैध कच्ची शराब थाना क्षेत्र के अंतर्गत धड़ल्ले से बिक रहीं हैं।
बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई ऐसे गांव हैं जहाँ अवैध कच्ची शराब एक लघु उद्योग की तरह क्षेत्र में भट्टियों धड़ल्ले से जल रहीं हैं और क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में सिपाही या दरोगा की मिलीभगत से अवैध कच्ची जहरीली शराब धड़ल्ले से बिक रहीं हैं। थाना क्षेत्र के केदारखेड़ा, नमाखेड़ा, अकवारा आदि गांवों में धड़ल्ले से अवैध कच्ची जहरीली शराब बनकर इन गांवों में होती है सप्लाई नेवती, तेवारिया, सहिला मवय्या, दुबई खरही रामपुर, सुमेरपुर, वाजिदपुर, भगवंतनगर,
चोटिहा, कलानी, रावतपुर, रामपुर आदि थाना क्षेत्र के बहुत से गांवों में थाने के किसी न किसी सिपाही की मिलीभगत से बिक रही है जब कभी ऊपर से कोई अभियान चलता हैं तो दस-बीस लीटर अवैध कच्ची शराब को पकड़कर कानूनी कार्यवाही कर अपनी वाहवाही लूट लेते हैं मगर शाम होते ही अवैध कच्ची जहरीली शराब की दुकाने सज जाती है। कई किसानों ने कहा कि साहब मेरा नाम कहीं न आना चाहिए तो मैं कुछ बता सकता हूँ तो नाम न लिखने की शर्त पर उन्होंने कहा कि कई बाजारों में अवैध कच्ची जहरीली शराब खुलेआम बिकती
किसके संरक्षण में चल रहा अवैध कारोबार...?
जब थाना क्षेत्र के अंतर्गत इतनी धर-पकड़ अवैध कच्ची जहरीली शराब की चल रही हैं तो आखिरकार यह अवैध कच्ची शराब थाना क्षेत्र में कैसे बिक रहीं है और किसके संरक्षण में यह अवैध कच्ची जहरीली शराब कारोबार चल रहा है।
है जिसको रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। कई बाजारों में किसी झाड़ी में बबूल के पेड़ के नीचे बैठकर अवैध कच्ची जहरीली शराब बिकती देखी जा सकती हैं।
अपराध : पत्नी के मोबाइल पर संदिग्ध कॉल से दहशत में युवक
Fri, Apr 18, 2025
पाटन (उन्नाव)। थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम हुलासीखेड़ा मजरा कुतुबपुर निवासी पिंटू पुत्र स्वर्गीय राम शंकर ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी के मोबाइल पर प्रतिदिन एक अज्ञात युवक फोन करता है, जिसकी गतिविधि यां उसे संदिग्ध प्रतीत होती हैं।
पिंटू ने युवक के मोबाइल नंबर 8288929651 को सार्वजनिक करते हुए आरोप लगाया कि वह लगातार
उसकी पत्नी से संपर्क में है। जब उसने स्वयं उक्त नंबर पर कॉल कर बातचीत की वजह जाननी चाही, तो युवक ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी भी उस युवक का सहयोग कर रही है, जिससे उसे किसी गंभीर अनहोनी की आशंका है। उसने बताया कि वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में है और इस डर के माहौल में जी रहा है।
पिंटू ने 15 अप्रैल 2025 को थाना बिहार में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे उसका भय और भी बढ़ गया है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उसने आग्रह किया है कि उसकी पत्नी को थाने बुलाकर पूछताछ की जाए और उक्त युवक की पहचान कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।