Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 24-04-2026

WhatsApp पर अब मोबाइल रिचार्ज भी संभव

बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग के बीच सियासी दावे तेज, ममता और सुवेंदु ने ठोकी जीत की ताल

99 साल की उम्र में वोट डालकर डॉ. एच. वी. हांडे बने मिसाल, पीएम मोदी ने की सराहना

BJP नेताओं पर गंभीर आरोप और लोकेशन उजागर

उन्नाव में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित : हाईस्कूल में आस्था पटेल और इंटर में राघवेंद्र बने जिला टॉपर

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 24, 2026

उन्नाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल (कक्षा 10) में आस्था पटेल ने 97.33% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में राघवेंद्र ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया।

इस वर्ष जिले में कुल 70,408 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 70,352 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। कक्षा 10 में 39,082 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 19,899 छात्र और 19,180 छात्राएं शामिल रहीं, साथ ही तीन ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा दी। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 31,270 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 15,700 छात्र और 15,570 छात्राएं शामिल रहीं।

जिले में परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 22 मार्च 2026 तक चलीं, जिसके लिए 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 1 अप्रैल के बीच संपन्न हुआ, जिसके बाद आज परिणाम घोषित किए गए। इस बार परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सख्त निगरानी और डिजिटल मॉनिटरिंग का सहारा लिया गया।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भी प्रदर्शन स्थिर रहा है। वर्ष 2025 में हाईस्कूल का पास प्रतिशत 90.11% और इंटरमीडिएट का 81.15% रहा था। इस बार भी समान स्तर का प्रदर्शन देखने को मिला है, जिससे जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता का संकेत मिलता है।

भगवती सिंह ने बताया कि जो छात्र दो विषयों में असफल हुए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से पास होने का अवसर दिया जाएगा, जिससे उनका एक शैक्षणिक वर्ष बच सके। इसके अलावा, जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।

परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि मूल अंकपत्र छात्रों को उनके विद्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। इस वर्ष के परिणामों में छात्राओं की भागीदारी और प्रदर्शन दोनों ही सराहनीय रहे हैं, जो जिले में शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें