Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय : हंगामे के बाद डिप्टी सीएम को लौटकर आना पड़ा,सभी छात्रों को मंच से बांटी गई डिग्रियां

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 26, 2026

पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित हुआ, जहां उस समय हंगामा हो गया जब सभी छात्रों को मंच से डिग्री नहीं दी गई।

समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान केवल सीमित छात्रों को ही अतिथियों के हाथों डिग्री प्रदान की गई, जिससे बाकी छात्र नाराज हो गए। उन्होंने मंच से ही डिग्री देने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ छात्र विरोध करते हुए अतिथियों के पीछे बाहर तक पहुंच गए और उनकी गाड़ियों को रोकने की कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कुछ छात्रों ने कागज फाड़कर हवा में उछाल दिए।

छात्रों का कहना था कि उनके अभिभावक भी इस समारोह में शामिल हुए हैं, इसलिए सभी को मंच से डिग्री मिलनी चाहिए। बढ़ते विरोध को देखते हुए उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को दोबारा मंच पर आना पड़ा, जिसके बाद सभी छात्रों को मंच से डिग्रियां वितरित की गईं।