केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : मिडिल ईस्ट में CBSE की 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, 10वीं की रद्द
Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 8, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में चल रहे तनावपूर्ण हालात को देखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
बोर्ड के अनुसार क्षेत्र में जारी युद्ध और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सीबीएसई ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए परीक्षा की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
यह फैसला मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्थित सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा। इनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
इसके अलावा 7 से 11 मार्च 2026 के बीच होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं। बोर्ड ने यह भी बताया कि 10 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद 12 मार्च या उसके बाद होने वाली परीक्षाओं को लेकर नया निर्णय लिया जाएगा।
सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपने स्कूलों के संपर्क में बने रहें।
विज्ञापन