Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

एसओ पदों का नोटिफिकेशन : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया 275 एसओ पदों का नोटिफिकेशन

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं और आईटी, साइबर सिक्योरिटी या जोखिम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एक्सपीरियंस रखते हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती प्रौद्योगिकी और जोखिम से जुड़े अलग-अलग पदों के लिए की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 23 मार्च 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. वहां New Registration ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें.

2. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जो SMS और ईमेल के जरिए भेजा जाएगा

3. लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें. स

4. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र आदि).

5. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.

6. Save and Next ऑप्शन से फॉर्म की जानकारी दोबारा जांच लें.

7. अतिम सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

8. बैंक ने साफ कहा है कि एक बार फॉर्म जमा होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसलिए सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

ये 275 पद अलग-अलग तकनीकी और जोखिम संबंधी क्षेत्रों में बांटे गए हैं, जैसे जावा और .NET सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, डिजिटल चैनल मैनेजमेंट, सूचना सुरक्षा और साइबर सुरक्षा, नेटवर्क और क्लाउड मैनेजमेंट, विंडोज और एक्टिव डायरेक्टरी एडमिनिस्ट्रेशन, डेटा इंजीनियरिंग और डेटा साइंस, जोखिम प्रबंधन, आईटी ऑफिसर या जेन एआई.