Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

UGC Regulations 2026 पर विकास दिव्यकीर्ति का क्लियर मैसेज : UGC Regulations 2026 पर विकास दिव्यकीर्ति का क्लियर मैसेज

Munesh Kumar Shukla Fri, Jan 30, 2026

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए “Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026” ने शैक्षणिक जगत में तीखी बहस को जन्म दिया है। इन नए नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति-आधारित और अन्य प्रकार के भेदभाव को रोकना बताया गया है, लेकिन नियमों के कुछ प्रावधानों पर संशय और विरोध भी तेज हो रहा है।

इस बीच डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, दृष्टि IAS के संस्थापक और प्रमुख शिक्षक, ने सोशल मीडिया और प्रेस से बातचीत में एक स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि UGC के ये नए नियम “क्रिमिनल नहीं हैं” और छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को डरने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि नियमों का मूल उद्देश्य किसी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही करना नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों के भीतर विवाद समाधान और समावेशी माहौल को मजबूत करना है।

डिव्यकीर्ति ने यह भी कहा कि नियम आनन-फानन में तैयार किए गए प्रतीत होते हैं और उन्हें अच्छे से समझे बिना ही आलोचना तेज हो गई है। उन्होंने विशेष रूप से यह सवाल उठाया कि पहले की तुलना में अनुच्छेदों में बदलाव कैसे किए गए और क्या सभी समूहों को समान ध्यान मिला है