Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

24th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 24-04-2026

WhatsApp पर अब मोबाइल रिचार्ज भी संभव

बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग के बीच सियासी दावे तेज, ममता और सुवेंदु ने ठोकी जीत की ताल

99 साल की उम्र में वोट डालकर डॉ. एच. वी. हांडे बने मिसाल, पीएम मोदी ने की सराहना

BJP नेताओं पर गंभीर आरोप और लोकेशन उजागर

UP Board Result 2026 : हाईस्कूल-इंटर में छात्राओं का दबदबा, टॉपर्स ने 97% से ऊपर किए अंक

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 24, 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार टॉपर्स ने बेहद उच्च अंक हासिल कर राज्यभर में शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन का संकेत दिया है।

कक्षा 10 में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अदिति (97.50%) रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक के साथ जगह बनाई। वहीं इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने 97.60% अंक के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर नंदनी गुप्ता और श्रिया वर्मा (97.20%) रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल (97.00%) ने स्थान हासिल किया।

इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पास प्रतिशत और मेरिट सूची दोनों में लड़कों को पीछे छोड़ा है। हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा, जो पिछले वर्षों की तरह स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों व अभिभावकों के योगदान की सराहना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें