Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

10th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 10-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 09-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 8-06-2026

draft titleaTV Bharatvarsh E Paper 7-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 06-06-2026

‘गेस पेपर’ ने डुबोई NEET-UG 2026! WhatsApp से फैला पेपर : 22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

Munesh Kumar Shukla Tue, May 12, 2026

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 आखिरकार पेपर लीक और कथित ‘गेस पेपर’ विवाद के बाद रद्द कर दी गई। 3 मई को आयोजित इस परीक्षा में 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, लेकिन अब जांच एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि एक हाथ से लिखा ‘गेस पेपर’ परीक्षा से पहले ही छात्रों के बीच बड़े पैमाने पर फैल चुका था।

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के अनुसार, इस दस्तावेज में करीब 410 सवाल थे, जिनमें से लगभग 120 सवाल असली NEET परीक्षा में पूछे गए। जांच अधिकारियों का कहना है कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री सेक्शन में 100 से अधिक सवालों में चौंकाने वाली समानता मिली, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

जांच में खुलासा हुआ कि यह गेस पेपर चूरू के एक MBBS छात्र ने तैयार किया था, जो केरल के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि उसने 1 मई को यह दस्तावेज सीकर भेजा, जहां से यह कोचिंग नेटवर्क और WhatsApp ग्रुप्स के जरिए तेजी से छात्रों तक पहुंचा। पुलिस को मिले चैट रिकॉर्ड्स में “forwarded many times” जैसे टैग भी मिले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा से करीब 42 घंटे पहले यह नेटवर्क सक्रिय हो चुका था। शुरुआत में कथित तौर पर यह पेपर 5 लाख रुपये तक में बेचा गया, लेकिन परीक्षा के करीब आते-आते इसकी कीमत घटकर 30 हजार रुपये तक पहुंच गई। मामले में अब तक राजस्थान और उत्तराखंड से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

NEET-UG देशभर के MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी परीक्षा है। इस साल यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई थी। अब परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।