Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 29-03-2026

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज से साइबर ठगी, जामताड़ा से आरोपी गिरफ्तार

अमित शाह ने ममता सरकार पर पेश की चार्जशीट

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव के बीच भारत-बाउंड जहाजों की आवाजाही,

डिलीवरी टेम्पो से 27 सिलेंडर गायब, पुलिस जांच में जुटी

भारतीय रेलवे : भारतीय रेलवे ने सहायक लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

Munesh Kumar Shukla Sun, Feb 22, 2026

भारतीय रेलवे ने वर्ष 2026 में सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot – ALP) के 11,127 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। यह भर्ती देशभर के सभी 17 रेल जोन में तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के अनुसार, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के माध्यम से चल रहे आकलन के बाद इन रिक्तियों की पहचान की गई। इसके बाद संबंधित प्राधिकारी ने इन पदों को भरने की अनुमति प्रदान कर दी है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे में 457 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिससे विशेष रूप से प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के बेरोज़गार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।रेलवे बोर्ड ने zonal-wise रिक्तियों का विस्तृत विवरण भी जारी किया है, जिसमें पूर्वी तटीय रेलवे में सर्वाधिक 1,625 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 1,531, और मध्य रेलवे में 1,400 पदों पर भर्ती की योजना है। इसके अतिरिक्त पूर्व सीमांत रेलवे में 1,276, उत्तर रेलवे में 740, तथा पूर्व मध्य रेलवे में 700 पदों पर नियुक्तियां की जाएँगी।दक्षिण मध्य रेलवे ने 674, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 600, पश्चिम मध्य रेलवे ने 541, पूर्व रेलवे ने 608, और पश्चिम रेलवे ने 214 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसके अलावा अन्य शेष जोनों में भी अपने–अपने रिक्त पदों के आधार पर उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक शत्रुघ्न बेहेरा ने सभी जोनल महाप्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अंतिम इंडेंट (खाली पदों की अंतिम सूची) एक सप्ताह के भीतर रेलवे भर्ती बोर्ड को भेजें, ताकि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी विलंब के प्रारंभ हो सके। इस भर्ती के लिए एक केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) जारी की जाएगी, जो कि लेवल‑2 श्रेणी के पदों पर आधारित होगी।एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का सख़्ती से पालन किया जाएगा। इसके तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए मान्यता प्राप्त कोटा लागू होगा। भर्ती में बैकलॉग रिक्तियों के साथ साथ वर्तमान रिक्त पदों को भी शामिल किया गया है।रे

विज्ञापन

जरूरी खबरें