Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

NCERT : NCERT ने ‘ज्यूडिशियरी करप्शन’ चैप्टर पर मांगी बिना शर्त माफी

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में शामिल ‘ज्यूडिशियरी करप्शन’ चैप्टर को लेकर बिना शर्त माफी मांग ली है। इस अध्याय को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद किताब की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा था कि न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद NCERT ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि सोशल साइंस की आठवीं कक्षा की पुस्तक ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ के चैप्टर ‘द रोल ऑफ ज्यूडिशियरी इन अवर सोसाइटी’ को लेकर परिषद बिना शर्त माफी मांगती है।
परिषद ने यह भी बताया कि पूरी किताब को वापस बुला लिया गया है और अब यह उपलब्ध नहीं होगी। इस बीच सरकारी सूत्रों ने कहा कि भले ही NCERT एक स्वायत्त संस्था है, लेकिन ऐसे संवेदनशील विषयों को शामिल करने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिए थी। उनका कहना है कि यदि भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना था तो शासन के तीनों अंग—कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका—का संतुलित उल्लेख होना चाहिए था।