Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

23 लाख छात्रों का भविष्य अधर में : पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई NEET-UG 2026 परीक्षा

Munesh Kumar Shukla Tue, May 12, 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को प्रश्नपत्र लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया है। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी और जांच एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

तीन मई को आयोजित इस परीक्षा में देश और विदेश के कुल 565 शहरों में करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। वर्षों की तैयारी के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों में भारी निराशा और गुस्सा देखा जा रहा है। कई कोचिंग संस्थानों से छात्रों के भावुक होकर रोने की खबरें सामने आई हैं।

पेपर लीक विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखी, जबकि सरकार की ओर से अब तक कोई विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई है। इस बीच केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI को सौंप दी है।

एनटीए ने अपने बयान में कहा कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि NEET को देशभर की अलग-अलग मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं को एकीकृत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन लगातार सामने आ रहे विवादों ने इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।