Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

NEET 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा : सिस्टम के अंदर बैठे लोगों ने खोले राज

Munesh Kumar Shukla Mon, May 18, 2026

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर पेपर लीक विवाद में घिर गई है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

सीबीआई के अनुसार, पेपर लीक किसी बाहरी हैकर या गैंग ने नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली से जुड़े लोगों ने ही किया। जांच के केंद्र में पुणे की सीनियर बॉटनी लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मंधारे और लातूर के रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी हैं। दोनों लंबे समय से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे।

एजेंसी का दावा है कि मनीषा मंधारे को एनटीए ने एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया था, जिससे उन्हें प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच मिली। इसी भरोसे का फायदा उठाकर पेपर लीक की पूरी साजिश रची गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही इस नेटवर्क ने काम शुरू कर दिया था। कुलकर्णी ने अपनी सहयोगी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर ऐसे छात्रों की तलाश शुरू की, जो मोटी रकम देकर प्रश्नपत्र हासिल करना चाहते थे। मनीषा वाघमारे पुणे में एक ब्यूटी सैलून चलाती हैं।

सीबीआई के मुताबिक, पुणे स्थित कुलकर्णी के घर पर चुनिंदा छात्रों के लिए एक विशेष कोचिंग क्लास भी चलाई जा रही थी, जहां कथित तौर पर लीक प्रश्नपत्रों से तैयारी कराई जाती थी। अब जांच एजेंसियां इस पूरे सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और आर्थिक लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।