Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

टेलीग्राम : पायरेसी पर सख्ती, सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 12, 2026

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने पायरेटेड कंटेंट के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत भेजा गया है।

सरकार ने टेलीग्राम को अपने प्लेटफॉर्म से पायरेटेड फिल्में और OTT कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के मुताबिक यह कार्रवाई जियोसिनेमा, अमेजन प्राइम वीडियो और अन्य OTT प्लेटफॉर्म से मिली शिकायतों के बाद की गई है।

शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि टेलीग्राम पर बड़े पैमाने पर कॉपीराइट वाले कंटेंट की पायरेसी हो रही है। जांच के दौरान ऐसे हजारों चैनल सामने आए जो अवैध रूप से फिल्में और वेब सीरीज साझा कर रहे थे।

मंत्रालय की जांच के आधार पर करीब 3142 टेलीग्राम चैनलों की पहचान की गई है, जो पायरेटेड कंटेंट के प्रसार में शामिल पाए गए हैं।

सरकार ने टेलीग्राम से इन चैनलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने और पायरेटेड सामग्री हटाने को कहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती पायरेसी पर लगाम लगाना और कंटेंट निर्माताओं के कॉपीराइट की रक्षा करना है।

सरकार का मानना है कि इससे OTT इंडस्ट्री को भी राहत मिलेगी और अवैध कंटेंट शेयरिंग पर नियंत्रण किया जा सकेगा।