Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

सलीम खान : आमिर खान ने सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 26, 2026

फिल्म अभिनेता आमिर खान ने दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह उनके परिवार के संपर्क में हैं और सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। आमिर, जो सलीम खान के बेटे और अभिनेता सलमान खान के करीबी मित्र हैं, हाल ही में सलीम खान से मिलने बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि आईसीयू में भर्ती होने के कारण वह उनसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सके।बुधवार शाम संवाददाताओं से बातचीत में आमिर खान ने कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था और हम सब उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। चूंकि वह आईसीयू में हैं, इसलिए मैं उनसे सीधे नहीं मिल पाया, लेकिन परिवार से मुलाकात हुई।”आमिर ने बताया कि सलमान खान की बहन अलवीरा उन्हें नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे रही हैं। उन्होंने कहा, “अलवीरा मुझे हर रोज बताती हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द घर लौटें और पूरी तरह स्वस्थ हो जाएं।”सलीम खान हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर मशहूर लेखक जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ बनाई। इस जोड़ी ने हिंदी फिल्म उद्योग को कई यादगार और सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी कालजयी फिल्में शामिल हैं।सलीम खान को मंगलवार को लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. जलील डी. पारकर ने पिछले सप्ताह बताया था कि सलीम खान को मस्तिष्क में रक्तस्राव हुआ था। उपचार के बाद एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है।हालांकि उसके बाद से चिकित्सकों ने परिवार की निजता को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज किया है। फिल्म उद्योग से जुड़े कई कलाकार और प्रशंसक सलीम खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।