Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी का खुलासा : बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Munesh Kumar Shukla Mon, Aug 10, 2026

अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई स्थित घर से करीब 76.39 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दरभंगा से पकड़ा है। उसके पास से चोरी की गई करीब 51 लाख रुपये की संपत्ति बरामद होने का दावा किया गया है। मुंबई की सांताक्रूज पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह वारदात जुलाई में मुंबई के सांताक्रूज स्थित लोपामुद्रा राउत के घर में हुई थी। आरोपी घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गया था। चोरी किए गए सामान में महंगी घड़ी, सोने के दो बिस्किट और नकदी समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को उसके बिहार में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम दरभंगा पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 51 लाख रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति बरामद की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी में उसके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं और बाकी रकम या सामान कहां है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उस समय चोरी को अंजाम दिया, जब लोपामुद्रा काम के सिलसिले में शहर से बाहर थीं। एक्ट्रेस 20 जून से 27 जुलाई के बीच शहर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी ने चोरी का प्लान बनाया और उनके घर में रखे सोने के गहने, कैश और सोने के बिस्किट लेकर फरार हो गया। इसके बाद लोपामुद्रा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सांताक्रूज पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच ने जॉइंट ऑपरेशन के जरिए आरोपी को ढूंढ निकाला और उसके पास से बरामद लाखों का सामान जब्त कर लिया है। लोपामुद्रा राउत की बात करें तो वह एक एक्ट्रेस और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। लोपामुद्रा, तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में एंट्री ली। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं और कुछ वेब सीरीज में भी एक्ट्रेस ने काम किया है।