दिल्ली हाई कोर्ट : ‘वॉल्यूम 1’ गाने पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश
Munesh Kumar Shukla Thu, Apr 2, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने सिंगर Yo Yo Honey Singh और Badshah के पुराने गाने Volume 1 को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने इस गाने को सभी सोशल मीडिया और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया है।
अदालत ने कहा कि इस गाने की सामग्री बेहद अश्लील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक है, जिसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस तरह का कंटेंट न्यायालय की अंतरात्मा को झकझोर देता है और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
यह गाना साल 2000 के आसपास रिलीज हुआ था और उस समय भी इसे लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त Badshah ने कहा था कि उन्होंने इसके बोल नहीं लिखे, जिसके बाद Yo Yo Honey Singh ने एक कार्यक्रम में स्वीकार किया था कि गाने के बोल उन्होंने ही लिखे हैं।
‘वॉल्यूम 1’ को Mafia Mundeer के शुरुआती दौर में गाया गया था, जिसमें Raftaar, Badshah, Money Aujla और अन्य कलाकार शामिल थे। बाद में यह ग्रुप अलग हो गया और सभी कलाकारों ने सोलो करियर शुरू किया।
यह पहली बार नहीं है जब Yo Yo Honey Singh और Badshah विवादों में आए हैं। इससे पहले भी उनके कई गानों पर अभद्रता के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में Badshah का एक गाना सोशल मीडिया से हटाया गया था, जिस पर महिला आयोगों ने संज्ञान लेते हुए समन भी जारी किया था। हालांकि, बाद में सिंगर ने इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी।
विज्ञापन