Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-03-2026

15 सेकंड के सायरन से दुनिया को दिखाया खतरे का सच

28 मार्च को देश को मिलेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा से उड़ान भरेगा विकास

क्लास में छात्रा को प्रपोज करना पड़ा भारी, प्रोफेसर की पिटाई के बाद नौकरी गई

करोड़ों का राशन गायब, गरीबों तक नहीं पहुंचा हक

‘धुरंधर 2’ का धमाका: : 7 दिन में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘पुष्पा 2’ की बराबरी

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 26, 2026

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली है। दोनों फिल्मों ने यह आंकड़ा महज 7 दिनों में पार किया, हालांकि कुल कमाई के मामले में पुष्पा 2 अभी भी आगे है।

धुरंधर 2 अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले ‘धुरंधर’ के पहले भाग को 1000 करोड़ तक पहुंचने में 22 दिन लगे थे।

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने भारत में 47.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1006.50 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 261.92 करोड़ रुपये कमाए हैं।

भाषा के अनुसार सातवें दिन सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से 44 करोड़ रुपये की रही। इसके अलावा तेलुगु में 2.50 करोड़, तमिल में 0.85 करोड़, कन्नड़ में 20 लाख और मलयालम में 15 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ।

पहले पार्ट धुरंधर ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ और नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी भाषा में यह फिल्म 894.49 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और करीब 299.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया था।

दिलचस्प बात यह रही कि खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति न मिलने के बावजूद फिल्म को बड़ी सफलता मिली। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें