Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

घूसखोर पंडित : देशभर में विरोध के बाद झुके मेकर्स, हाईकोर्ट में टाइटल बदलने का भरोसा

Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 10, 2026

नई दिल्ली, टीवी भारतवर्ष

अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध और हंगामे के बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। विवाद बढ़ने पर फिल्म के निर्माताओं ने अदालत को आश्वासन दिया है कि वे फिल्म का शीर्षक बदलने के लिए तैयार हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म के नाम को लेकर एक विशेष समुदाय की भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया था। इसके चलते कई राज्यों में प्रदर्शन हुए और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि फिल्म का टाइटल आपत्तिजनक है और समाज के एक वर्ग को नकारात्मक रूप में दर्शाता है।मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म निर्माताओं की ओर से पेश वकील ने कहा कि उनका किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। विवाद को शांत करने और सौहार्द बनाए रखने के लिए मेकर्स फिल्म का नाम बदलने पर सहमत हो गए हैं।