Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

रणवीर सिंह : रणवीर सिंह की मोहन भागवत से मुलाकात के निकाले जा रहे कई मायने

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 11, 2026

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताजा घटनाक्रम में अभिनेता रणवीर सिंह का नागपुर पहुंचकर संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलना महज औपचारिक मुलाकात नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके राजनीतिक और सांस्कृतिक संकेत भी तलाशे जा रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर-2 द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सुर्खियां बटोर रही है। नागपुर में उनका लुक भी बदला हुआ नजर आया, जहां वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर नागपुर के डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सीधे संघ मुख्यालय पहुंचे।

करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म के साथ-साथ संघ के कार्यों और सेवा गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर जाकर संघ संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार और एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पूरे घटनाक्रम ने फिल्म और सियासत के रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।