Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

Entertainment : एनिमल पार्क को लेकर नया अपडेट

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 5, 2026

फिल्म एनिमल 2023 में आई थी और फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था. फिल्म ने 900 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे. फिल्म का दूसरा पार्ट एनिमल पार्क भी आना है. अब मेकर्स ने दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया है. फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि मिड-2007 से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. फिल्म एनिमल का जापान में प्रीमियर हुआ. जापानी ऑडियंस से वर्चुअल इंटरेक्शन में संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल पार्क के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'एनिमल पार्क जल्द ही शुरू होगी. वो फिलहाल अपनी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. उसके बाद एनिमल पार्क पर काम करेंगे. इस बार फिल्म में ज्यादा एनिमल होंगे. क्योंकि अजीज भी एक और एनिमल होगा. दो भाईयों के बीच इस बार लड़ाई देखने को मिलेगी, वो दोनों एक जैसे दिखते हैं. इसीलिए एनिमल पार्क परफेक्ट टाइटल है. शूटिंग मिड-2007 से शुरू होगी.' संदीप रेड्डी वांगा ने ये कंफर्म किया कि एनिमल पार्क में रणविजय सिंह के रोल में रणबीर कपूर होंगे. वहीं अजीज फिल्म में विलेन होगा, इस रोल को भी रणबीर ही प्ले करेंगे. रणबीर कपूर भी इस दौरान वीडियो कॉल में थे. उन्होंने फिल्म में वापसी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट दिखाई. इस बार वो रणविजय के रोल के साथ-साथ अजीज का भी रोल प्ले करने वाले हैं. रणबीर फिल्म में डबल रोल में होंगे. रणबीर ने कहा, 'मैं संदीप के सेट पर वापस लौटने के लिए एक्साइटेड हूं. ये पहले वाली फिल्म के आगे की कहानी है. पहले पार्ट को शूट करते वक्त संदीप के दिमाग में दूसरे पार्ट की कहानी क्लियर थी. मेरे लिए एक एक्टर के तौर पर ये इंस्पायरिंग है. मैं और संदीप इसके बारे में बात करते रहते हैं.'