‘धुरंधर-2’ : ‘धुरंधर-2’ फिल्म के किरदार को लेकर छिड़ा सियासी विवाद
Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 20, 2026
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 145 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया है और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है।
हालांकि, फिल्म की सफलता के साथ ही एक बड़ा राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। फिल्म में दिखाए गए एक किरदार ‘आतिफ अहमद’ को लेकर विवाद शुरू हुआ है, जिसे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिल्म में इस किरदार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के रूप में दिखाया गया है। साथ ही, कहानी में उसे जाली नोटों की सप्लाई और उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान समर्थित साजिशों में शामिल बताया गया है।
इसी मुद्दे पर अब राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने फिल्म पर निशाना साधते हुए कहा कि बॉक्स ऑफिस पर कमाई बढ़ाने के लिए जानबूझकर ऐसा किरदार दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की फिल्मों के जरिए समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है।
एसटी हसन ने यह भी कहा कि जब ऐसे मुद्दों पर सवाल उठते हैं, तो फिल्म निर्माता इसे ‘काल्पनिक’ बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। फिलहाल, इस विवाद के चलते फिल्म के साथ-साथ राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है।
विज्ञापन