‘धुरंधर’ : ‘धुरंधर’ पर सियासी बयानबाजी तेज, अफजाल अंसारी ने फिल्म पर उठाए सवाल
Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 25, 2026
धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का केंद्र बन गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर जहां दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है, वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस पर बयानबाजी तेज हो गई है।
फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर खासा विवाद देखने को मिल रहा है। कई दर्शकों का दावा है कि फिल्म में दिखाया गया एक किरदार उत्तर प्रदेश के चर्चित गैंगस्टर अतीक अहमद से प्रेरित है। खासतौर पर एक सीन, जिसमें मीडिया के सामने गोलीबारी दिखाई गई है, उसे 15 अप्रैल 2023 की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने भी फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मुनाफे के लिए किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाया जा रहा है।
अफजाल अंसारी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। जहां कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें इस बयान के लिए आलोचना का सामना भी कर रहे हैं।
फिलहाल ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सियासी और सोशल मीडिया बहस का भी हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन