Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

'धुरंधर: द रिवेंज' और 'टॉक्सिक : प्री-सेल में ही रणवीर सिंह ने यश को दे दी धोबी पछाड़

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 2, 2026

मार्च 2026 के अंत में भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे रणवीर सिंह और यश बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होने जा रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के बीच होने वाली इस जबरदस्त टक्कर का असर अभी से विदेशी बाजारों, खासकर अमेरिका में दिखने लगा है। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि एडवांस बुकिंग की दौड़ में फिलहाल रणवीर सिंह की फिल्म ने कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म पर भारी बढ़त बना ली है। मेगा-प्रोजेक्ट्स और उनकी बॉक्स ऑफिस जंग अब शुरू हो चुकी है और इसमें किसकी जीत होगी ये वक्त के साथ तय होगा। इंडस्ट्री ट्रैकिंग पोर्टल 'सैकनिल्क' के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। 1 मार्च तक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में प्री-सेल के जरिए $33723 की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म के प्रति यह दीवानगी इस बात से समझी जा सकती है कि इसने मात्र 151 थिएटर्स के 209 शो में ही 1953 टिकट बेच दिए हैं। यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसने दुनिया भर में ₹1300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर इतिहास रचा था। दिलचस्प तथ्य यह है कि इस सीक्वल की शूटिंग पहले पार्ट के साथ ही पूरी कर ली गई थी, जिसे बाद में दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया गया। दूसरी ओर, 'KGF' फेम यश की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की एडवांस बुकिंग फिलहाल धीमी नजर आ रही है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस गैंगस्टर ड्रामा ने अब तक अमेरिका के 81 थिएटर्स में 122 शो के लिए केवल $3665 की बुकिंग दर्ज की है। रविवार तक फिल्म के प्रीमियर के लिए केवल 189 टिकट ही बिक पाए हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज में अभी दो हफ्ते से ज्यादा का समय (19 मार्च) बचा है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, यश के फैंस इस अंतर को पाटने में सफल रहेंगे।