‘धुरंधर 2’ : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का धमाका: 1500 करोड़ क्लब में एंट्री
Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 3, 2026
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने भारत में 961 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और अब 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है।
जियो स्टूडियोज के अनुसार, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1134 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि ओवरसीज में इसने 367 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1501 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के बाद 1500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है।
फिल्म के पहले पार्ट ने भी शानदार प्रदर्शन किया था और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। खास बात यह रही कि ‘धुरंधर’ को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी, इसके बावजूद इसने जबरदस्त सफलता हासिल की।
विज्ञापन