Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

16th August 2026

BREAKING NEWS

30 अक्टूबर से गौरी में बहेगी शिवमहापुराण की रसधार

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

भुवन बाम : भुवन बाम की नई फिल्म कुकू की कुंडली’ की शूटिंग शुरू

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 12, 2026

डिजिटल दुनिया से पहचान बनाने वाले भुवन बाम अब बड़े पर्दे पर किस्मत आजमाने जा रहे हैं. यूट्यूब पर बीबी की वाइन्स से करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले भुवन ने जिस सफर की शुरुआत छोटे-छोटे वीडियो से की थी, वो अब बॉलीवुड तक पहुंच चुका है. उनकी पहली फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है और इसी के साथ भुवन बाम का बॉलीवुड डेब्यू ऑफिशियल हो गया है. उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भुवन बाम सोशल मीडिया का तो जाना माना चेहरा हैं, लेकिन पिछले कुछ समय में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोगों को खूब एंटरटेन किया है. पर अब भुवन बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं, जिसकी शुरुआत हो चुकी है. फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ भुवन का बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है, इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है, जो बॉलीवुड में बड़े और सफल प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है. ऐसे बैनर के साथ डेब्यू करना अपने आप में बड़ी बात मानी जाती है. फिल्म का डायरेक्शन करण शर्मा कर रहे हैं, ‘कुकू की कुंडली’ की कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज और एंटरटेनिंग ट्विस्ट के साथ पेश किए जाने की तैयारी है, जिसमें भुवन एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ की कई खास लोकेशंस चुनी गई हैं. शहर के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म की टीम काम कर रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म का शेड्यूल करीब एक महीने तक चलेगा. इसके अलावा जानकारी मिली है कि फिल्म के कुछ हिस्सा कानपुर में भी शूट किया जाएगा. भुवन के साथ इस फिल्म में वामिका गब्बी, मनोज पाहवा और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे, जिससे फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है. भुवन बाम इससे पहले वेब सीरीज ढिंढोरा और ताजा खबर में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, लेकिन बड़े पर्दे की चुनौती अलग होती है. यही वजह है कि उनका ये कदम खास माना जा रहा है. एक कंटेंट क्रिएटर से मेनस्ट्रीम बॉलीवुड एक्टर बनने का सफर भुवन के लिए बहुत खास होने वाला है.