Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

18th February 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 19-02-2026

TV Bharatvarsh E Paper 18-02-2026

असम में कांग्रेस में उथल-पुथल, भूपेन कुमार बोराह का इस्तीफा

मुंगेर में नक्सली कमांडर सुरेश कौड़ा ने किया सरेंडर

लखनऊ में मांझे से गर्दन कटने के मामले में FIR

सिद्धांत चतुर्वेदी : सिद्धांत चतुर्वेदी का सपना युवराज सिंह की बायोपिक में निभाना चाहते हैं मुख्य भूमिका

Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 18, 2026

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर हैं, और यह 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है। हाल ही में प्रमोशन के दौरान सिद्धांत ने अपने ड्रीम रोल के बारे में भी खुलकर बात की, जो लंबे समय से उनके दिल के करीब है।जब उनसे पूछा गया कि वे किस क्रिकेटर की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाना चाहेंगे, तो उनका जवाब तुरंत और बिना हिचकिचाहट के था—भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह। सिद्धांत युवराज सिंह के बड़े फैन हैं और उनकी जिंदगी से काफी इंस्पायर महसूस करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं बायोपिक करने को बिल्कुल तैयार हूं। मैं हमेशा इसे करने के लिए रेडी हूं। मैं 2019 से ये बात कहता आ रहा हूं और आज भी कह रहा हूं। युवराज सिंह का सफर कमाल का रहा है, बिल्कुल रोलरकोस्टर की तरह। मैंने उनके हर मैच में उन्हें सराहा है, उनके खेल, जीवनशैली और कठिन हालातों का सामना करने के तरीके ने मुझे प्रेरित किया है। वे एक आइकन हैं और दुनिया को उनकी कहानी जाननी चाहिए।”सिद्धांत का क्रिकेट से नाता उनकी करियर की शुरुआत में ही जुड़ गया था। उन्होंने नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज Inside Edge में काम किया, जिसने क्रिकेट की दुनिया के अंधेरे और जटिल पहलुओं को दर्शाया। इसके बाद वे फोन भूत, गहराइयां और खो गए हम कहां जैसी फिल्मों में भी नजर आए।युवराज सिंह की जिंदगी की बात करें तो वे क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। मैदान पर उनके किस्से और पर्सनल जीवन दोनों ही चर्चा में रहे। उनके पिता योगराज सिंह ने उन्हें प्रशिक्षित किया, लेकिन पिता और मां के अलग होने के बाद उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।