Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

बॉक्स ऑफिस : बॉक्स ऑफिस पर 'O Romeo' की मजबूत शुरुआत

Munesh Kumar Shukla Fri, Feb 13, 2026

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी फिल्म 'ओ रोमियो' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही मजबूत रही है और सुबह के शोज में दर्शक तालियों के साथ स्वागत कर रहे हैं।विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार, 13 फरवरी को रिलीज हुई। वैलेंटाइन डे के माहौल का पूरा फायदा उठाने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 3.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। शहरी इलाकों में फिल्म को विशेष तौर पर अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, कुल 12,344 शोज के लिए फिल्म के 1.18 लाख से अधिक टिकटों की प्री-बुकिंग हुई है। ब्लॉक सीटों को जोड़ने के बाद पहले दिन के लिए प्री-बुकिंग से कुल 5.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस अनुमानित है।सुबह के शोज में लगभग 8-10 प्रतिशत सीटों पर दर्शक नजर आए और फिल्म की शुरुआत तालियों के साथ हुई। दिन बढ़ने के साथ ही दोपहर, शाम और रात के शोज में भीड़ बढ़ने की संभावना है। वैलेंटाइन डे का रोमांटिक माहौल फिल्म की कमाई में मदद करेगा। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, पहले दिन फिल्म की कमाई भले ही 10 करोड़ रुपये से कम रहे, लेकिन सप्ताहांत में कपल ऑडियंस और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर यह फिल्म अच्छा कारोबार कर सकती है।