Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: फिल्म एनिमल ने पार किया 200 करोड़ का अकड़ा।

admin Mon, Dec 4, 2023

साल 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरुआत 'पठान' से हुई और अब ये सिलसिला जारी है। 'गदर 2', 'जवान' और 'टाइगर 3' के बाद बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' तहलका मचा रही है। तीन दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ के पार कमाई कर ली है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रणबीर कपूर हीरो और बॉबी देओल विलेन बनकर दर्शकों के दिलों पर छा गए।
एक से बढ़कर एक एक्शन सींस से लेकर रोमांस तक, 'एनिमल' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। शानदार ओपनिंग के बाद वीकेंड पर फिल्म ने दमदार कमाई की।
 
रविवार को एनिमल की हुई चांदी
गैंगस्टर फिल्म 'एनिमल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ के साथ खाता खोला था। फिल्म की कमाई में शनिवार को उछाल आया था, लेकिन रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क सुनामी आ गई। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'एनिमल' ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 72.50 करोड़ का कारोबार किया है।