विष्णु मांचू : विष्णु मांचू ने साझा किया मिडिल ईस्ट तनाव का वीडियो
Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026
फिल्म कन्नप्पा को लेकर सुर्खियों में रहने वाले तेलुगु अभिनेता विष्णु मांचू ने शनिवार रात दुबई के आसमान में उड़ती मिसाइलों का एक परेशान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। अभिनेता इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए दुबई पहुंचे थे, लेकिन क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और हवाई गतिविधियों ने उनके परिवार को दहशत में डाल दिया।विष्णु मांचू ने वीडियो के साथ लिखा कि रात के समय आसमान में मिसाइलें साफ दिखाई दे रही थीं और तेज धमाकों की आवाज़ से उनका घर तक हिल गया। उन्होंने बताया कि इन धमाकों से उनकी छोटी बेटी आयरा डर गई। अभिनेता ने शांति की कामना करते हुए लिखा कि दुनिया में कोई भी बच्चा ऐसा न हो, जिसे अपने घर की छत के ऊपर युद्ध की आवाज़ों के साथ बड़ा होना पड़े।उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई डिफेंस फोर्स का आभार भी जताया। पोस्ट के अंत में विष्णु मांचू ने लिखा कि ऐसे हालात यह याद दिलाते हैं कि ज़िंदगी कितनी नाज़ुक है और हर किसी को शांति व मानवता के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने “हर हर महादेव” लिखते हुए अपने संदेश को समाप्त किया।फ्लाइट्स सस्पेंड, दुबई एयरपोर्ट पर फंसे यात्री और सेलिब्रिटीमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द या स्थगित कर दिया गया है। इसका सीधा असर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। इन्हीं में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी साझा कर नरेंद्र मोदी से भारत वापसी में सहायता की अपील की।इसके अलावा, स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसे होने की खबर है। यह स्थिति संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य और राजनीतिक तनाव के बीच बनी है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात और प्रभावित हो सकता है। वहीं, दुबई में फंसे यात्रियों और सेलिब्रिटीज़ की सुरक्षित वापसी को लेकर संबंधित ए जेंसियां लगातार स्थिति पर नजरबनाए हुए हैं।
विज्ञापन