The 50 Show : क्या यह रियलिटी शो बदल देगा किस्मत?
Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 3, 2026
टीवी इंडस्ट्री में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। नया रियलिटी शो ‘द 50’ सिर्फ एक आम रियलिटी शो नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे उन कई सितारों के लिए एक आखिरी मौका कहा जा रहा है, जिनका करियर बीते कुछ समय से ठहराव का शिकार रहा है। 1 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस शो में कुल 50 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं और इनमें से कई ऐसे चेहरे हैं जो लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब थे।
कभी टीवी पर छाए रहने वाले ये सितारे अब न तो किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा थे और न ही उन्हें नए ऑफर मिल रहे थे। ऐसे में ‘द 50’ उनके लिए एक ऐसा मंच बनकर सामने आया है, जहां से वे अपनी किस्मत पलटने की कोशिश कर सकते हैं। यह शो न सिर्फ उन्हें दोबारा दर्शकों के सामने लाने का मौका दे रहा है, बल्कि इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी को फिर से महसूस कराने का जरिया भी बन रहा है।
कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा यह शो उन सेलेब्रिटीज को फिर से चर्चा में ले आया है, जिन्हें इंडस्ट्री लगभग भुला चुकी थी। अब दर्शकों और टीवी जगत की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह मंच इन कलाकारों के करियर को दोबारा रफ्तार दे पाएगा या नहीं।इन्हीं नामों में एक हैं रिद्धिमा पंडित, जिन्होंने ‘बहु हमारी रजनीकांत’ से खास पहचान बनाई थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से वे लाइमलाइट से दूर थीं और ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी उनका सफर खास प्रभाव नहीं छोड़ पाया था। अब ‘द 50’ के जरिए रिद्धिमा एक बार फिर खुद को साबित करने की कोशिश कर रही हैं और उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह शो उनके करियर को नई दिशा दे सकता है।
विज्ञापन