Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

फारूक अब्दुल्ला : फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला ,शादी समारोह में सिर पर तानी गई रिवॉल्वर

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 12, 2026

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और गोली हवा में चल गई।

अधिकारियों के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। इसी दौरान 70 वर्षीय हमलावर कमल सिंह जामवाल पीछे से आया और अचानक फारूक अब्दुल्ला के सिर पर रिवॉल्वर तान दी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि हमलावर ने पीछे से रिवॉल्वर तानकर फायर करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर का हाथ पकड़ लिया, जिससे गोली हवा में चल गई और फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को तुरंत काबू में कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कमल सिंह जामवाल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारने की योजना बना रहा था और यही उसका मकसद था।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने यह कदम क्यों उठाया और इसके पीछे कोई अन्य साजिश तो नहीं है।