Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

9th July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 09-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 08-07-2026

सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत, आईटी शेयरों ने संभाली बाजार की कमान

शेख हसीना विरोधी कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

शांति वार्ता के बीच बढ़ा पश्चिम एशिया का तनाव

उमर अब्दुल्ला पर भाजपा का हमला तेज : गुमशुदगी’ पोस्टर जारी कर उठाए सवाल

Munesh Kumar Shukla Sun, May 24, 2026

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अनुपस्थिति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ पोस्टर अभियान शुरू करते हुए उन पर जनता की समस्याओं से दूर रहने का आरोप लगाया है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुनील शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग बिजली कटौती और पानी की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं।

सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले दस दिनों से मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और न ही उनके कार्यक्रमों की कोई जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मुख्यमंत्री के किसी दौरे या यात्रा की जानकारी जनता और मीडिया को दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

भाजपा विधायक ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के लोग अपने मुख्यमंत्री को लेकर चिंतित हैं। यहां कई समस्याएं हैं जिनका समाधान होना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री का कोई अता-पता नहीं है। अगर वह एक-दो दिन में वापस नहीं आते, तो हम उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर विचार करेंगे।”

यह विवाद तब और बढ़ गया जब जम्मू-कश्मीर भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के “लापता” होने संबंधी पोस्टर साझा किए गए। पोस्टर में दावा किया गया कि मुख्यमंत्री पिछले दस दिनों से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं।

भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि एक तरफ जम्मू-कश्मीर के लोग बिजली और पानी की समस्या से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर हैं।

हालांकि अब तक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला या उनकी पार्टी की ओर से भाजपा के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें