Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

: चंपई सरकार के सपोर्ट में 47, विरोध में 29 विधायक।

admin Mon, Feb 5, 2024

झारखंड

झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है।

गठबंधन दलों के 47 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया।

वहीं विपक्ष को 29 वोट मिले. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

फ्लोर टेस्ट के नतीजे का ऐलान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया।

चंपई सोरेन की जीत के बाद विधानसभा में सीएम के समर्थन नारेबाजी हुई।

इसके बाद विधानसभा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया और अगली बैठक मंगलवार को होगी।

81 सीटों वाले झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 विधायकों का है।

आज यानी सोमवार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम चंपई सोरेन ने बता दिया था कि उनके पास 47 विधायकों का समर्थन है।

उन्होंने दावा किया था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक विधायकों का आंकड़ा 50 तक भी पहुंच सकता है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।