Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

5th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

झारखंड : झारखंड निकाय चुनाव 2026: महिलाओं का परचम, कई नगर निकायों में ऐतिहासिक जीत

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 3, 2026

झारखंड निकाय चुनाव 2026 में महिलाओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए राज्य की राजनीति में नई मिसाल कायम की है। कोयला राजधानी धनबाद से लेकर रांची और मेदिनीनगर तक, वार्ड पार्षद से लेकर मेयर पद तक महिलाओं की मजबूत जीत ने स्थानीय राजनीति की दिशा बदलने के संकेत दिए हैं।

राज्य के 48 नगर निकायों के 1,042 वार्डों में कुल 5,562 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 2,727 महिलाएं शामिल थीं। बड़ी संख्या में महिलाओं की जीत को नारी सशक्तीकरण के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

रांची नगर निगम में 53 वार्डों में से 32 पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। मेयर पद पर भाजपा समर्थित रोशनी खलखो विजयी रहीं। इससे पहले भी रांची में रमा खलखो और आशा लकड़ा मेयर रह चुकी हैं।

कोयला राजधानी धनबाद और चिरकुंडा नगर परिषद में भी महिलाओं का दबदबा देखने को मिला। वार्ड 12 से बुलटी देवी, वार्ड 8 से नीलम देवी, वार्ड 2 से भारती कुमारी और वार्ड 17 से प्रतिमा बाउरी ने जीत दर्ज की। झरिया वार्ड 36 से सुमन अग्रवाल और वार्ड 21 से उर्मिला मंडल की जीत को स्थानीय स्तर पर माफिया तत्वों पर लगाम लगाने की उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

मेदिनीनगर नगर निगम में अरुणा शंकर मेयर चुनी गईं, जबकि गिरिडीह में झामुमो की परमिला मेयर बनीं। जुगसालाई में नौशीन खान ने कमान संभाली।

इसके अलावा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम में मेयर पद जीता। चुनाव दलीय आधार पर हुए, जहां भाजपा और झामुमो समर्थित महिला उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई।