Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

5th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

झारखंड : झारखंड नगर निकाय चुनाव संपन्न, गिरिडीह में फायरिंग

Munesh Kumar Shukla Mon, Feb 23, 2026

झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान सोमवार की शाम 5 बजे संपन्न हो गया। इससे पूर्व वोटिंग के दौरान रांची, धनबाद, गिरिडीह, चास और जुगसलाई में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हंगामा देखा गया।गिरिडीह के वार्ड-18 में दो प्रत्याशियों के बीच हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना भी हुई। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। धनबाद के एक बूथ पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। रांची में कई लोगों को बूथ ढूढ़ने में खासा परेशान भी होना पड़ा।इधर, राजधानी रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के एटीआई सभागार स्थित मतदान केन्द्र संख्या 2 पर मतदान किया। जहां उन्होंने मतदान के बाद लोगों से इस चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील भी की।सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सहजानंद चौक, हरमू स्थित संत कुलदीप उच्च विद्यालय मतदान केंद्र में वोटिंग की। राजधानी रांची के कई इलाकों मोरहाबादी, हरमू, डोरंडा, बरियातू और हिंदपीढ़ी में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।