Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

कानपुर : खामेनेई की मौत के बाद कानपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 2, 2026

अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद कानपुर में भी विरोध और श्रद्धांजलि कार्यक्रम शुरू हो गए। शहर के ग्वालटोली स्थित मकबरे पर शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की तस्वीर लगाकर कैंडल जलाई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद ग्वालटोली मकबरे में बने शिया इमामबाड़े में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। वहां ‘या हुसैन’, ‘या अब्बास’ और ‘लव बैक खामेनेई’ जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाथों में खामेनेई की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर सड़कों पर मार्च निकाला।प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किया गया हमला और उसमें खामेनेई की मौत अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस घटना से समुदाय में गहरा आक्रोश है और ईरान इस हमले का कड़ा जवाब देगा।इस संबंध में सूटरगंज स्थित शिया मस्जिद के मौलाना सैय्यद शाहिद बाकरी ने कहा कि खामेनेई की आवाज पूरी दुनिया में सुनी जाती थी और वे दबे-कुचले लोगों की आवाज थे। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत से विश्वभर में आक्रोश है और जवाबी कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को हमेशा की तरह पीड़ितों और मजलूमों के साथ खड़ा रहना चाहिए।