Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

कानपुर : धर्मांतरण का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 5, 2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से धर्मांतरण के दबाव और यौन उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अब उसकी शादी टूटने की कगार पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कथित सपा नेता आमिर जैदी समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पीड़िता के अनुसार, साल 2013 में पिता के निधन के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी. इसी का फायदा उठाकर आमिर जैदी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. आरोप है कि आमिर ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार गलत काम भी किया. मामला तब और बिगड़ गया जब 18 सितंबर 2025 को युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी.

इसकी भनक लगते ही आमिर अपने सहयोगियों, शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी, और राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर युवती पर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा. आरोपियों ने युवती को बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर उसके वीडियो रिश्तेदारों को भेजे और होने वाले ससुराल वालों तक भी आपत्तिजनक सामग्री और चिट्ठियां पहुंचाईं. इन बाधाओं के बावजूद, लड़के पक्ष ने 29 अक्टूबर 2025 को सगाई की रस्म पूरी की. आगामी 14 फरवरी को शादी होनी तय है, जिसे रुकवाने के लिए आरोपी अब युवती के होने वाले पति और ननद को सीधे तौर पर धमका रहे हैं.