Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

15th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

कानपुर : शिक्षकों की बर्बरता, 10 छात्र-छात्राओं को बेल्ट और डंडे से पीटा

Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 4, 2026

मंधाना में जीटी रोड पर महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां प्रोफेशनल्स कोर्सेस की पढ़ाई होती है। कॉलेज में क्लासेज सुबह 9 बजे से शुरू होती है। बीबीए, बीसीए और बीटेक के कई छात्र बुधवार सुबह 9 बजे के बाद कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि देर से पहुंचने वाले छात्रों को कॉलेज में टीचरों ने पीटा। टीचरों ने कॉलेज का गेट बंद करा दिया था। इसके बाद डंटों और बेल्ट से पीटा। पिटाई से छात्र अभिषेक, चित्रांश, कृष्णा, अग्रिम द्विवेदी, अक्षांश, अस्मित सोनकर के अलावा छात्राएं मुस्कान, अंजली, अंशिका, अनन्या भी घायल हो गईं। डंडे की पिटाई से मुस्कान का हाथ फट गया। हाथ में गंभीर चोट लगने पर इन चारों छात्राओं को कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बात जब कॉलेज के अंदर छात्रों को मिली तो वे भड़क उठे। छात्रों का कहना है कि सुबह शहर में घना कोहरा था। सड़क पर कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। कॉलेज पहुंचने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है। कुछ छात्र कोहरे की वजह कर देर से पहुंचे थे। देरी से पहुंचे छात्रों की पिटाई के बाद शिक्षकों ने दूसरे गेट को बंद कर दिया। इससे जो छात्र और बाद में आए वह बाहर ही रुक गए। उन्होंने एंट्री देने के लिए कहा तो मना कर दिया गया। इससे वहां टीचर और छात्रा के बीच बहस हो गई। आरोप है कि गुस्साए कुछ टीचर अंदर से डंडा लेकर पहुंचे और गेट पर खड़े छात्रों को पीटने लगे। इसकी जानकारी कॉलेज के अंदर क्लास में मौजूद दूसरे छात्रों तक पहुंची तो वह भड़क गए। क्लास से बाहर आकर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विरोध और हंगामा बढ़ने लगा। छात्रों का हंगामा बढ़ते देख बिठूर थाने को जानकारी दी गई। पुलिस से छात्रों ने बताया कि देर से पहुंचने पर उन्हें गेट पर रोका गया और फिर लात-घूसों से पीटा। जब उन्होंने पिटाई का विरोध किया, तो टीचर ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष चंद्र मौर्य, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार पाठक को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए इंक्वायरी कमेटी गठित कर दी गई है।

इसके अलावा बुधवार की कक्षाओं को भी सस्पेंड करते हुए छात्र-छात्राओं से सुरक्षित कैंपस से बाहर जाने के लिए कहा गया है। सस्पेंड किए गए दोनों टीचर के अलावा चार और टीचर प्रशांत मिश्रा और शुभम गोयनका, रोहित वर्मा, शिवानी कपूर को पुलिस अपनी हिरासत में लेकर गई है। कॉलेज में कारीब 7 घंटे बवाल चलता रहा। डीसीपी, एडसीपी और एसीपी भी मौके पर डटे रहे। छात्रों का आरोप है कि वह आज 10 मिनट लेट आए थे। इस पर टीचर अनिल पाठक सहित अन्य टीचरों ने गाली देते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि टीचर लेट आने पर छात्रों से 300 रूपए लेट चार्ज लेते हैं। कॉलेज में अवैध रूप से वसूली होती है। लेट फीस न देने पर कॉलेज से बाहर निकाल देते हैं। छात्रों ने कहा कि अगर आरोपी टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर भी उतरेंगे। एसीपी कल्याणपुर के पास एक दर्जन से अधिक शिकायत दी गई हैं। पीड़ित छात्र अक्षांश अवस्थी के पिता धर्मेंद्र अवस्थी ने बिठूर में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मेरा बेटा अक्षांश अवस्थी महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मैंने बेटे को 9:00 बजे गेट पर छोड़ा था। मेरा बेटा शुक्रवार से बीमार है। टीचर अनिल पाठक, सुभाष मौर्य और पंकज ने गेट बंदकर मेरे बेटे और अन्य छात्रों को डंडे और बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने टीचर अनिल पाठक, सुभाष मौर्य और पंकज केस दर्ज कर लिया है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया- छात्रों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिटाई से नाराज होकर छात्र हंगामा कर रहे हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।