Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

कानपुर : कानपुर में थार सवार युवकों की दबंगई: दंपति से मारपीट |

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 28, 2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से थार में सवार युवकों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। थार में सवार इन युवकों ने महिला से अश्लील हरकत की और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दे डाली है। ये मामला काफी बढ़ गया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। थार को बैक कर कार में मारी दी जानबूझकर टक्कर दरअसल, कार सवार दंपति रात करीब 10.30 बजे अशोक नगर पत्नी के मायके से तिलक नगर स्थित घर जा रहे थे। स्वरूप नगर में बदनाम बिरयानी के सामने बीच सड़क पर थार खड़ी थी। कार सवार व्यक्ति ने कई बार हॉर्न बजाया लेकिन उन्होंने थार गाड़ी नहीं हटाई फिर कुछ देर बाद गाड़ी को थोड़ा आगे किया और बैक करके कार में सीधी टक्कर मार दी। कार सवार युवक के कपड़े भी फाड़ दिए इसके बाद थार से उतरकर कार सवार दंपति से जमकर मारपीट और अभद्रता की गई। थार सवार युवकों ने पहले तो हॉर्न बजाने वाले व्यक्ति को लात घूंसो से जमकर मारा फिर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला को दी सामूहिक दुष्कर्म की धमकी मारपीट में पति को बचाने पहुंची पत्नी से भी बैड टच किया और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी थी। स्वरूप नगर क्षेत्र शहर का एक पॉश इलाका है, जहां देर रात तक लोगों की भीड़ रहती है। इस पूरी घटना के दौरान किसी ने भी इस दंपति की मदद नहीं की। थार सवार जाते-जाते पीड़ित दंपति की कार भी तोड़ गए।