Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

कानपुर : एनआईसीयू वार्ड में लगी आग, नवजात की मौत

Munesh Kumar Shukla Sun, Feb 8, 2026

बिठूर थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर स्थित राजा नर्सिंग होम में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में अचानक आग लगने से एक नवजात बच्ची की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, बिठूर के रमेश नगर निवासी अरुण निषाद की पत्नी शालू ने ऑपरेशन के माध्यम से एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्ची को निगरानी के लिए एनआईसीयू वार्ड में वार्मर मशीन पर रखा गया था। आरोप है कि वार्मर मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई और बच्ची उसकी चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल में अग्नि सुरक्षा और एनआईसीयू वार्ड में मौजूद उपकरणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।