कानपुर : ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी बैंककर्मी ने कहा: बदतमीजी से गुस्सा आया,
Munesh Kumar Shukla Tue, Feb 10, 2026
HDFC बैंक की एक महिला कर्मचारी, आस्था सिंह, जिनके ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’ वाले बयान का वीडियो वायरल हुआ था, ने सामने आकर मामले की सफाई दी है। आस्था ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी ग्राहक के साथ अभद्रता नहीं की। उनका विवाद बैंक की एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से हुआ था। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी के पति ने उनकी जाति पूछकर उन्हें अपमानित किया, जिससे गुस्सा आया। आस्था ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ठाकुर होने पर गर्व है।आस्था का वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें गालियां देते और गुस्से में लैपटॉप उठाकर किसी पर हमला करने का प्रयास करते देखा जा सकता है। हालांकि, यह वीडियो 6 जनवरी का बताया गया है। आस्था पनकी की HDFC ब्रांच में तैनात हैं। वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि इसे गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है।बताया गया है कि महिला कर्मचारी ने उसी दिन इस्तीफा दे दिया था और रिलीविंग की मांग की थी। इस दौरान महिला कर्मचारी की ननद सुबह से ही ब्रांच में मौजूद थी, जिससे हल्की बहस हो गई। बाद में महिला कर्मचारी ने यह मामला अपने पति को बताया। महिला कर्मचारी का पति वर्किंग आवर के खत्म होने के बाद बैंक आया और आस्था सिंह के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।आस्था सिंह ने कहा, “महिला कर्मचारी के पति ने मेरी डेस्क पर आकर मेरी जाति पूछी और धमकी भरे शब्द कहे। मैं मानती हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं। सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चयन सोच-समझकर होना चाहिए, लेकिन धमकी और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस वीडियो को जातिवाद का मुद्दा बनाकर पेश किया गया है, जो सही नहीं है। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं ठाकुर हूं और मुझे गर्व है। जय श्रीराम।
विज्ञापन